फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी विधायक ने विधानसभा में तालाब की बदहाली का मुद्दा उठाया

Tue, 12 May 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। विधायक रामवीर सिंह ने सोमवार को विधानसभा में प्रतिनिहित विधायन समिति की बैठक में नगर पंचायत की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही वाल्मीकि बस्ती में प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण व संरक्षण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि की मांग की। राज्य कर विभाग से संबंधित मुद्दे उठाते हुए कुंदरकी विधायक ने कहा कि व्यापारियों की सुविधा के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर उपलब्ध कराया जाए। व्यापारियों से मिलने के लिए महीने में कोई एक निश्चित दिन व समय निर्धारित किया जाए। विभिन्न दुकानदारों द्वारा बिल में जीएसटी शो किया जाता है, यह जीएसटी जमा होता है या नहीं, इसकी पुष्टि कैसे हो सकती है। ऐसा सॉफ्टवेयर या सिस्टम बनाएं। सभापति राजीव कुमार सिंह ने समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें