गांव भीकनपुर कुलबाड़ी निवासी समीर (20) की बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। समीर ने अपनी पिकअप बुलंदशहर जिले में स्थित एक फैक्टरी में लगाई थी। बृहस्पतिवार तड़के वह पिकअप में फैक्टरी से माल लोड कर निकला था। बुलंदशहर में हाईवे पर रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी।
कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर कुलबाड़ा निवासी समीर पिकअप चलता था। उसने अपनी पिकअप बुलंदशहर जिले में स्थित एक फैक्टरी में लगाई थी। परिजनों के अनुसार समीर ने बुधवार रात फैक्टरी में अपनी पिकअप में सामान लोड किया था और बृहस्पतिवार तड़के वह पिकअप लेकर फैक्टरी से निकला था। बुलंदशहर में ही हाईवे पर वह थोड़ी दूर पहुंचा ही था कि तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पिकअप में टक्कर मार दी।
हादसे में घायल समीर को पुलिस ने जिला अस्पताल के लिए भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर समीर के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया है। पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। बृहस्पतिवार को ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। समीर तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था।