फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुंदरकी हादसे में घायल राजकुमार की इलाज के दौरान मौत

Sun, 07 Dec 2025 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। सड़क हादसा में घायल शाहबाद के मोहल्ला भीतरगांव निवासी राजकुमार (38) की शनिवार को ऋषिकेश के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई हैं। बीते बृहस्पतिवार की देर रात मुरादाबाद आगरा नेशनल हाईवे से सटे ग्राम भीकनपुर कुलवाड़ा के पास सवारियों से भरे एक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई थी। हादसे में सवार शाहबाद के भीतरगांव निवासी राजकुमार और कुंदरकी का अनीस गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजकुमार को परिजन बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश के अस्पताल में ले गए थे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। राजकुमार के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें