मुरादाबाद के कुंदनपुर गांव में लोगों ने अपने घरों की दीवारों पर पोस्टर लगाकर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया है। दरअसल ग्रामीणों का कहना है कि वो इस बार के चुनावों का बहिष्कार करने वाले हैं क्योंकि उनके गांव में न तो पक्की सड़कें और न ही बिजली पहुंची है।
यहां घरों की दीवारों पर लगे पोस्टरों पर लिखा है, काम नहीं तो वोट नहीं, इस क्षेत्र की सभी जनता चुनाव का बहिष्कार करती है।