फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : किसान एक्सप्रेस 19, गरीबरथ 12 घंटे लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसान आंदोलन के कारण हर रोज मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें लेट हो रही हैं। इससे यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को (13308) फिरोजपुर-धनबाद किसान एक्सप्रेस 19 घंटे, (12203) सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस मुरादाबाद स्टेशन पर 12 घंटे लेट पहुंची।
विज्ञापन

तमाम यात्री रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में लगे बड़े पंखे के नीचे विश्राम करते दिखे। इसके अलावा (04652) अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस नौ घंटे, (12332) अमृतसर-हावड़ा हिमगिरि एक्सप्रेस छह घंटे, (05532) आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस छह घंटे, (22423) गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस आठ घंटे, (12587) गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 16 घंटे लेट रही। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण यात्रियों को ट्रेनों की देरी की सामना करना पड़ रहा है। परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण भी ट्रेनों के समय में अंतर आ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें