फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अपहरण कर छात्र के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव में आठ वर्ष के मासूम के साथ एक युवक ने बहला फुसलाकर कर अपहरण कर उसे खंडहर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसका आठ वर्षीय बेटा यूकेजी में पढ़ता है। वह मंगलवार शाम को पांच बजे मोहल्ले में खेल रहा था। तभी मोहल्ले का युवक जफर उसके पास आया। उसे टॉफी दिलाने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ पास में स्थित एक खंडहर में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित होते हुए घर पहुंचा तो परिवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मासूम के पिता ने आरोपी के घर पर जाकर उसके पिता से इसकी शिकायत की तो आरोप है कि आरोपी के पिता आबिद ने उसके साथ जा गालीगलौज की और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को मासूम का नगर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। मेडिकल करने बाले डॉक्टर ने मासूम की स्लाइड बनाकर जांच के लिए मुरादाबाद लैब में भेजा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी जफर और उसके पिता आबिद के खिलाफ मुकदमा पॉक्सो के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें