फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कपूर कंपनी पुल का टेंडर खुला, चार आवेदन आए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कपूर कंपनी पुल निर्माण के लिए नया टेंडर खुल गया है। इसमें चार आवेदन आए हैं। अब रेलवे प्रशासन सबसे कम बोली पर काम करने वाली फर्म को टेंडर सौंप देगा। हालांकि इस कार्य में चार से पांच दिन का समय लगेगा। एक करोड़ 80 लाख रुपये से पुल की नींव निर्माण व स्थापित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


जबकि करीब साढ़े पांच करोड़ की लाग से लखनऊ ब्रिज वर्कशॉप में लोहे का पुल तैयार हो रहा है। रेलवे की इंजीनियरिंग की टीम का कहना है कि नया पुल पुराने पुल की अपेक्षा कई गुना मजबूत होगा, क्योंकि इसमें गर्डर डाले जाएंगे। ज्ञात हो कि पुराना पुल 1995 में बना था और महज 27 साल में जर्जर हो गया। विभागीय जानकारों के मुताबिक बिजनौर की प्रकाश एंड संस फर्म ने सबसे कम नौ प्रतिशत पर काम करने के लिए आवेदन किया है। सभी दस्तावेजों की जांच के बाद किसी फर्म को टेंडर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि पुराना कपूर कंपनी पुल चार दिसंबर 2022 से दोपहिया वाहनों के लिए बंद है। फिलहाल यहां से पैदल व साइकिल सवारों का आवागमन होता है। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने कहा कि पुल निर्माण की प्रकिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें