फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कन्हैया ने झाड़फूंक कर कारोबारी की पत्नी से बढ़ाई नजदीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपने चेलों से पीतल कारोबारी अनिल चौधरी की हत्या कराने वाले तांत्रिक कन्हैया ने झाड़फूंक करने का झांसा देकर तनु चौधरी से नजदीकियां बढ़ाईं थीं। कन्हैया ने तनु से कहा था कि वह उसके संपर्क में रहे और पूजा पाठ करती रहे तो इस बार बेटा पैदा हो जाएगा। कन्हैया ने तनु को अपनी जाल में ऐसा फंसाया कि वह अपने पति की हत्या की साजिश रचने में एक पल में शामिल हो गई।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के शाहबाद थाना क्षेत्र के लोधीपुर के निवासी पीतल कारोबारी अनिल चौधरी कटघर थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहने लगे थे। उन्होंने यहां अपना मकान भी बना लिया था। इसके अलावा पीतल कारोबार शुरू कर दिया था। कारोबार के सिलसिले में अनिल चौधरी अक्सर बाहर जाते रहे थे। तनु और अनिल की दो बेटियां मानवी और नाव्या घर में रहती थीं। अनिल अपने कारोबार और परिवार से खुश थे लेकिन तनु बेटा चाहती थी। इसके लिए उसने अनिल पर कई बार दबाव बनाया है कि वह किसी डॉक्टर से संपर्क करें। लेकिन अनिल ने उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया था। करीब एक साल पहले तनु को एक महिला ने सलाह दी कि कटघर के महबुल्ला गंज में कन्हैया बाला जी का दरबार लगाते हैं। हर शनिवार वहां जाने पर मुराद पूरी हो जाती है। इसके बाद तनु उस महिला के साथ के कन्हैया के पास जाने लगी। झाड़फूंक करने के बहाने कन्हैया ने तनु से नजदीकियां बढ़ा ली थी। इसके बाद कन्हैया तनु के घर आने लगा था। पति की गैरमौजूदगी में कन्हैया तनु के घर में ही रहता था। इतना नहीं जब भी कन्हैया राजस्थान चाहता तो तनु को अपने साथ लेकर जाता था। पति ने इसका विरोध शुरू किया तो दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की ठान ली थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें