मुरादाबाद स्थित 9वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भिड़तीं कानपुर व लखनऊ की टी?
- फोटो : CITY
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता की कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में फाइनल मुकाबला मेरठ और कानपुर जोन की महिला टीम के बीच खेला जाएगा। बुधवार को मेरठ जोन ने बरेली को हराकर और लखनऊ जोन ने कानपुर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया है। इसके अलावा आर्म रेसलिंग, फ्री स्टाइल कुश्ती और बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पीएसी पश्चिमी जोन विजेता रहा।
जबकि ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में वाराणसी जोन ने पीएसी पश्चिमी जोन को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। पीएसी पश्चिमी जोन ने फ्री स्टाइल कुश्ती पुरुष वर्ग में मेरठ जोन को, आर्म रेसलिंग और बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में आगरा जोन को हराया। फ्री स्टाइल कुश्ती और आर्म रेसलिंग महिला वर्ग में लखनऊ जोन ने बरेली जोन को हराया। इन खेलों का आयोजन नवीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में किया जा रहा है।
बुधवार को आयोजन में नवीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक डॉ. ख्याति गर्ग, सहायक सेनानायक रजनीश यादव, वंशराज सिंह यादव, प्रभा सिंह, महिपाल सिंह, कृष्ण वीर सिंह, गणेश सिंह रावत, अमित कुमार, वीरेंद्र सिंह सिद्धू, निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कबड्डी में पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच आयोजित कराए जाएंगे।