फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों ने नंगे बदन होकर मोदी सरकार को कोसा

Sun, 13 Mar 2016 04:02 AM IST
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
केंद्र सरकार के ‌खिलाफ नारेबाजी करते सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राज को लेकर खफा सर्राफा कारोबारियों ने शनिवार को नंगे बदन प्रदर्शन किया और मोदी सरकार को कोसा। वहीं गंज बाजार में सर्राफा कारोबारियों ने मुंह पर टेप लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सर्राफा कारोबारियों ने ऐलान किया कि लड़ाई चाहे जितनी लंबी लड़नी पड़े लेकिन अपने कारोबार पर इंस्पेक्टर राज लागू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक के व्यापारियों ने शनिवार को नंगे बदन होकर दुकानों के बाहर बैठे। मोदी सरकार के विरोध में तख्तियां हाथों में लेकर नारे लगाते रहे। एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के साथ इंस्पेक्टर राज लागू होने को काला कानून बताते हुए सरकार से नए कानून को वापस लेने की मांग करते रहे।

शहर के दूसरे बड़े सर्राफा बाजार गंज बाजार में भी ऐसा ही माहौल था। व्यापारी दुकानों के बाहर हाथों पर नए कानून के खिलाफ तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और मुंह पर टेप लगाए थे। व्यापारियों का कहना है कि सरकार नए कानून में प्राविधान ही ऐसा लाई है कि सर्राफा कारोबार और कारोबारी प्रताड़ित हो लेकिन विरोध न कर सके। इसलिए मुंह पर टेप चिपका रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें