नगर में स्टेशन रोड पर रामरतन इंटर कॉलेज के निकट शुक्रवार शाम पैसे मांगने पर रस कोल्हू संचालक को पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली के ढकिया नरू गांव निवासी विकास कुमार ने कॉलेज के निकट गन्ने के रस का कोल्हू लगाता है। विकास कुमार के अनुसार शाम लगभग साढ़े छह बजे बहोरनपुर और सहसपुर गांव निवासी तीन युवक उसके पास आए और गन्ने का रस निकलवाकर पिया। जब उसने रस के पैसे मांगे तब तीनों ने लात घूंसे और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। विकास कुमार ने कोतवाली पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है।