फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएस कॉलेज अमरोहा ने वर्धमान कॉलेज बिजनौर को 6 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में तीन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। पहले मैच में जेएस कॉलेज अमरोहा, दूसरे में जेएफ कॉलेज शाहजहांपुर, तीसरे मैच में केजीके कॉलेज मुरादाबाद विजेता रहा।
विज्ञापन

पहला मैच जेसएस कॉलेज अमरोहा औपर वर्धमान कॉलेज बिजनौर के बीच हुआ। इसमें वर्धमान कॉलेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 128 रन का लक्ष्य जेएस कॉलेज को दिया। लक्ष्य की पीछा करते हुए जेएस कॉलेज ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। जेएस कॉलेज के फैजन ने सर्वाधिक 54 रन और मुदित ने 42 रन का योगदान दिया।
दूसरा मैच जेएफ कॉलेज शाहजहांपुर और एमजीएम कॉलेज संभल के बीच हुआ। जेएफ कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का लक्ष्य दिया। शाहजहांपुर टीम के आशुतोष ने 70 रन और फैजल ने 44 रन बनाए। एमजीएम कॉलेज संभल 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 78 रन ही बना सका। जेएर कॉलेज शहाजहांपुर ने यह मैच 118 रन से जीत लिया।
विज्ञापन

तीसरा मैच केजीके कॉलेज मुरादाबाद और गवर्मेंट कॉलेज बदायूं बीच हुआ। केजीके कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बदायूं की टीम को मात्र 93 रन पर ढेर कर दिया और लक्ष्य की पीछा करते हुए दो विकेट नुकसान पर मैच जीत लिया। इस मौके पर वैभव त्रिवेदी, कपिल, डॉ. एसबी यादव, नजमुल हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें