संवाद न्यूज एजेंसी प्राचीन श्री अजितनाथ जिन चैत्तालय और ग्राम हरियाना के श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में बृहस्पतिवार की सुबह से ही जिनालयों में केसरिया वस्त्र पहने जैन श्रावकों का आना-जाना लग रहा है। हर कोई अपने आराध्य की भक्ति में व्यस्त नजर आ रहे थे। प्रातः कालीन कार्यक्रम में अभिषेक, परिमार्जन, शांतिधारा, पूजन, विधान आदि के कार्यक्रम आयोजित किए। श्राविका पूनम जैन, सुगन्धि जैन और मोनिका जैन ने उत्तम अकिंचन धर्म का महत्व बताया। कुलवंत राय जैन, अंकुर राय जैन एवं ऋषभ जैन ने आकर्षक स्वर लहरियों में पूजन संपन्न कराया। सायंकालीन बेला को आरती, प्रवचन, धर्म चर्चा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर सकल जैन समाज मौजूद रहा।