फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: भाजपा जिलाध्यक्ष के चालक के घर जेवर और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। लाइनपार श्रीराम कॉलोनी निवासी भाजपा जिलाध्यक्ष के चालक के घर और उनके पिता की दुकान को मंगलवार की रात चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और दुकान में रखी 25 हजार की नकदी समेटकर ले गए। मझोला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लाइनपार की श्रीराम काॅलोनी निवासी चंद्रमोहन सैनी घर में ही परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा आकाश सैनी भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल का चालक है। पीड़ित के अनुसार, मंगलवार की रात उन्होंने दुकान बंद करने के बाद घर का मुख्य गेट अंदर से बंद कर लिया। रात में पूरा परिवार छत पर बने कमरों में सो रहा था। बुधवार की सुबह वह गाय को चारा डालने के लिए उठे तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने कमरों में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना पर मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित चंद्र मोहन सैनी ने पुलिस को बताया कि घर में रखी अलमारी से बेटी के सोने-चांदी के जेवर और दुकान में रखी 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। बताया कि चोर करीब 10 लाख का माल समेट कर ले गए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें