फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: अभद्र टिप्पणी मामले में जयाप्रदा नहीं हुईं कोर्ट में हाजिर, सुनवाई टली; 28 जुलाई मिली अगली तारीख

Thu, 06 Jul 2023 08:29 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद

सार

2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम में जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
विज्ञापन
जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में बृहस्पतिवार को रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं। जिस कारण मुकदमे में सुनवाई नहीं हो पाई। उनके वकील ने अदालत में मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करते हुए समय की मांग। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 28 जुलाई लगा दी है। 

विज्ञापन


यह था मामला
2019 लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद कटघर क्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें रामपुर के पूर्व सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन समेत अन्य सपाई शामिल हुए थे। आरोप है कि कार्यक्रम में जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने आजम खां, डॉ. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, आयोजक मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ केस दर्ज कराया था। 

विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुकदमे की सुनवाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनिंदर सिंह की अदालत में की गई। इस मामले में अभिनेत्री एवं रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा को अदालत में हाजिर होकर अपने बयान दर्ज कराने थे, लेकिन उनके अधिवक्ता अभिषेक भटनागर द्वारा जयाप्रदा का 15 दिन की मेडिकल रिपोर्ट अदालत में प्रस्तुत की है। जिसमें उन्होंने बयान दर्ज कराने के लिए समय की मांगी है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने मुकदमे की सुनवाई के लिए 28 जुलाई लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें