बिलारी। नगर के रामरतन इंटर कॉलेज में चल रहे संकुल खेलों के अंतिम दिन सोमवार सुबह हुई भाला फेंक प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में दीपांशु, अभिषेक सिंह और अभिषेक यादव,गोला फेंक सीनियर वर्ग में आर्यन चौधरी, अभिषेक सिंह और रूद्र चौहान, गोला फेंक जूनियर वर्ग में अभियंत्र, नकुल और वीरेश, सब जूनियर वर्ग गोला फेंक में निष्कर्ष कुमार, नेपाल सिंह और रमन सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। चक्का फेंक सीनियर वर्ग में आर्यन चौधरी, विनय सिंह और अभिषेक सिंह, चक्का फेंक जूनियर वर्ग में अभिनय, वैभव और वीरेश, चक्का फेंक सब जूनियर वर्ग में निष्कर्ष सिंह, रमन सिंह और मिलन सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट के प्रधानाचार्य रघुपति देव, रामरतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकिशन की देखरेख में संकुल खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई।