फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्षोल्लास के साथ मनाया महावीर स्वामी का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्वेताबंर जैन समाज मंदिर में रविवार को पर्यूषण पर्व के पांचवे दिन भगवान महावीर का जन्मोत्सव मनाया गया। श्री मद् विजयधुरंधर सूरीश्वर महाराज , ऋषभ विजय ने जैन ग्रंथ के कल्प सूत्र वाचनी का प्रवचन सुनाकर भगवान महावीर के महिमा का गुणगान किया। भक्तों ने महावीर स्वामी को पालने में झुलाते हुए उनके चरणों में गुरुवंदन कर उनका जन्मोत्सव मनाया। नीति जैन, सुवर्षा जैन, गौरव जैन भजनों को गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन, अनिल भी गुरुदेव का आशीर्वाद लेने के लिए पधारे। भगवान के पालने का लाभ राजेंद्र जैन, अभय कुमार, राहुल जैन, अंकुर जैन ने लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र जैन, संचालन राजीव जैन ने किया। इस दौरान कोमल जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, प्रफुल्ल जैन, संदीप जैन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें