फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर जाम के झाम से जूझते रहे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड पर शाम के समय सड़क किनारे वाहनों के खड़ा होने के कारण पांच किलोमीटर तक जगह-जगह जाम लग गया। जाम के झाम में फंसे आम यात्री वाहनों के लिए परेशान हो गए। लोदीपुर से चौधरपुर तक रोड के किनारे 250 ट्रक खड़े दिखायी दिए। अतिक्त्रस्मण के चलते भी जगह जगह रोड बाधित हो गया था। हालांकि, गजरौला में एडीजी आए तो वहां जाम नहीं लग सका।
विज्ञापन

शहर से दस किलोमीटर दूर पाकबड़ा में रोड के किनारे वाहनों के खड़ा होने और एक लेन कांवड़ियों के लिए सुरक्षित रहने के कारण शुक्रवार की शाम जाम लग गया। दोनों तरफ बसें, कारों और अन्य वाहन आमने-सामने हो गए। स्थिति गंभीर होने पर काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद वाहनों को हटाना शुरू किया। यहां आधे घंटे तक लोग कार में फंसे रहे। इसी प्रकार दिल्ली रोड के हर पांच किलोमीटर पर जगह-जगह जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें