फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते जगह जगह लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बारिश के बीच सोमवार को यातायात संचालन की व्यवस्था धड़ाम हो गई। पीलीकोठी, कांठ रोड, रामपुर रोड और संभल रोड पर जाम लगने से लोग परेशान हो गए। जगह जगह गड्ढों के चलते दो पहिया और चार पहिया वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। जलभराव के चलते पुलिस भी जाम स्थलों पर पहुंचने में असफल रही।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के चलते पीलीकोठी से फौव्वारा चौराहे तक सोमवार की दोपहर जाम लग गया। जाम को हटाने के लिए बारिश के चलते पुुलिस भी आगे नहीं आ रही थी। इसी कारण वाहन सवार लोग जाम में झाम में फंसकर कार सवार काफी देर तक परेशान हो गए। इसी प्रकार कांठ रोड पर गड्ढों के चलते जाम लग गया। रामपुर रोड पर सबसे अधिक गड्ढे होने के कारण जाम से लोग शाम तक परेशान रहे। दो पहिया और चार पहिया वाहनों के अलावा रोडवेज बस चालकों को भी आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी। वाहनों की कतारें लगने पर यातायात पुलिस के जवान रोडवेज पर सक्रिय हुए। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने आवागमन सामान्य किया। इसी प्रकार हनुमान मंदिर मूर्ति ओवरब्रिज पर निर्माण के सामान रखने से जाम लग गया था। काफी देर बाद पुलिस को जाम हटाने में सफलता मिल सकी। कार सवारों को सबसे अधिक परेशानी पीलीकोठी रोड और रामपुर रोड पर हुई। डबल फाटक से संभल रोड जाने वाले मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई थी। कोहिनूर तिराहा तक वाहन चींटी की तरह चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें