फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पुलिस की बैरकेडिंग से लगा जाम, स्कूली बसें फंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पुलिस ने बुध बाजार के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को चकरघिन्नी की तरह नचाया। इस दौरान पुलिस से लोगों की नोकझोंक भी हुई। चौक बाजार में दो घंटे तक स्कूली वाहन फंस गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के प्रयास से बसों और ऑटो को किसी तरह निकाला गया।
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी दस्तों के चलते बुधबाजार के व्यवसायी भयभीत रहे। वहीं पुलिस ने बुधबाजार सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर आम लोगों को काफी परेशान किया। नियमानुसार इसके लिए पुलिस अधिकारियों ने पहले सूचना भी नहीं दी थी। बुधवार को काफी संख्या में दोपहिया या चारपहिया वाहन चालक बुधबाजार में प्रवेश करना चाहते थे, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर अंदर जाने से मना कर दिया। इस स्थान पर तैनात एक दरोगा लोगों को ताड़ीखाना तिराहे की तरफ घुसने के निर्देश दे रहा था। लोगों का कहना था कि ताड़ीखाना से बुधबाजार जाने का रास्ता काफी संकरा है। लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान दरोगा चालान करने और वाहनों को जब्त करने की धमकी दे रहा था। छात्र भी पुलिस के रवैये से परेशान हो गए। पुलिस से नोकझोंक करने के बाद परेशान दोपहिया वाहन चालक काफी संख्या में ताड़ीखाना तिराहे के रास्ते बुधबाजार की तरफ गए तो इस मार्ग पर जाम लग गया। एक घंटे तक जाम में फंसने के बाद लोगों ने बुधबाजार की तरफ मुड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वहां एक तरफ पुलिस की गाड़ी और दूसरी तरफ बैरिकेडिंग लगा दिया था। दोपहर एक बजे स्कूली बस और तिपहिया वाहनों के आने पर जाम लग गया। यातायात की व्यवस्था ध्वस्त होने पर स्थानीय लोगों ने मोर्चा संभाला। पुलिस और होमगार्ड्स के जवान लोगों को बुधबाजार जाने से रोक रहे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। अंदर बाजार में ग्राहकों के नहीं जाने से कुछ व्यवसायी भी पुलिस को कोस रहे थे, लेकिन विरोध करने के लिए कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें