ठाकुरद्वारा। नगर में जाम की समस्या लोगों के लिए मुसीबत और सिरदर्द बन गई है। पुलिस प्रशासन इस जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए गंभीर नहीं है। पुलिस प्रशासन की इस लापरवाही के चलते सोमवार को पूरे दिन कमालपुरी चौराहा, कदीर तिराहा, तिकोनिया ,बाबू रामपाल द्वार, रतूपुरा चौराहे से लेकर जसपुर मोड़ तक चार किमी लंबा जाम लगा रहा। अनेक संगठन जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग कई बार पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से कर चुके है लेकिन इसके बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों में प्रशासन की लापरवाही को लेकर रोष है। सोमवार को जाम लगने की सूचना पर पुलिस के कुछ कर्मचारी कमालपुरी चौराहे पर पहुंच गए थे लेकिन इसके बाद भी वहां पर पूरे दिन जाम लगा रहा। रतनपुर हारा मार्ग पर जाम लगने से इस मार्ग से जुड़े कमालपुरी डिलारी मार्ग, रतूपुरा कांठ दिल्ली मार्ग, जसपुर मार्ग जुड़े और उत्तराखंड काशीपुर मार्ग का ट्रैफिक भी प्रभावित होता है।