फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा जेल के लिए जमीन फाइनल ः डीआईजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डीआईजी जेल मुख्यालय लव कुमार सोमवार को मुरादाबाद पहुंचे और उन्होंने जिला कारागार का निरीक्षण किया। वह करीब दो घंटे तक कारागार रहे। इस दौरान उन्होंने जेल का कोना कोना खंगाला। इस दौरान उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। इसके बाद उन्होंने बताया कि जेल में 652 बंदियों को रखने की क्षमता है। जबकि वर्तमान 3092 बंदी हैं। मुरादाबाद के अलावा संभल और अमरोहा के बंदी भी इसी जेल में रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अमरोहा में जेल के लिए जमीन फाइनल हो गई है। जल्द ही जमीन की खरीद की जाएगी। सोमवार सुबह उन्होंने अमरोहा में जेल के लिए प्रस्तावित जमीन देखी। उनका कहना है कि जमीन लगभग फाइनल हो गई है। शासन और मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अमरोहा में जेल निर्माण होने से मुरादाबाद की जेल में बंदियों की संख्या कम हो जाएगी। मुरादाबाद में भी नई जेल के लिए मूंढापांडे के सिरसखेड़ा में जमीन खरीदी गई है। जल्द ही जेल निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खाने की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाएं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के 26 जेलों में रेडियो जेल की स्थापना की गई है। रेडियो जेल में केवल गाने ही नहीं, समाचार भी सुनाए जाते हैं। इसके अलावा बंदियों की अनुरोध पर गाने भी सुनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें