फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क,पानी और बिजली की समस्याएं सामने आईं

Sat, 13 Jun 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के शेरपुर माफी गांव में पंचायत सचिवालय पर पंचायतराज विभाग की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सड़क, पानी और बिजली की समस्या सामने आईं। चौपाल में पहुंचे एडीओ पंचायत शकील अहमद ने प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीणों के कल्याण के लिए चलाई जा रहीं योजनाएं बताईं। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि उनके गांव में भूमिगत वाटर पाइप लाइन बिछे हुए लगभग दो वर्ष बीत गए। जलनिगम द्वारा अभी तक न तो उखड़ी सड़कें ठीक कराई गईं और न ही पानी की टंकी बनवाई गई। पेयजल आपूर्ति का लाभ न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की आबादी से रामरतन इंटर कॉलेज के मैदान की ओर आ रही सड़क पर अभी तक खड़ंजा है काली नहीं बन पाई है। ग्रामीणों उपभोक्ताओं को निर्धारित शेड्यूल के तहत पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। बिलारी चीनी मिल द्वारा गन्ना मूल्य के बकाया लगभग 15 करोड़ रुपये का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। पंचायतराज विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा उठाई गईं सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। ग्राम चौपाल की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कुर्बान अली और संचालन ग्राम पंचायत सचिव भूपेंद्र सिंह ने किया। चौपाल में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें