फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला के खाते से साढ़े छह लाख रुपये ट्रांसफर करने की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में महिला करेशना देवी के बचत खाते से साढ़े छह लाख रुपये की धनराशि गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर करने की जांच शुरू हो गई है। जोनल व रीजनल कार्यालय से आए दो अधिकारी खातों की जांच कर रहे हैं। आरोपों के घेरे में आए वरिष्ठ प्रबंधक द्वारा पास किए गए सभी वाउचर्स की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर करेशना देवी का परिवार दिन भर अपनी रकम के लिए बैंक के बाहर डटा रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी करेशना देवी ने अपनी भूमि बेचकर सात लाख रुपये की धनराशि पंजाब नेशनल बैंक के बचत खाते में जमा की थी। 14 फरवरी को करेशना ने अपने खाते से 50 हजार रुपये की धनराशि निकाली थी। उसकी बेटी गीता की 25 फरवरी की शादी है। शादी का सामान खरीदने के लिए शनिवार को अपने खाते से रुपये निकालने के लिए वह बैंक पहुंची तो क्लर्क ने खाते में शून्य धनराशि बताई तो वह चौंक गई।
उसे बताया गया कि उसके खाते से मीरगंज बरेली के किसी विकास कुमार के खाते में दो बार में साढ़े छह लाख रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। यह जानकारी मिलने पर महिला व उसके परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। यह धनराशि प्रतिनियुक्ति पर आए वरिष्ठ प्रबंधक आकाश कुमार द्वारा ट्रांसफर की गई थी। उनकी भूमिका संदिग्ध मानते हुए शाखा प्रबंधक ने बैंक के बड़े अधिकारियों को प्रकरण से अवगत करा दिया था।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच के लिए जोनल व रीजनल कार्यालय से दो अधिकारी बैंक में आ चुके हैं। वरिष्ठ प्रबंधक आकाश कुमार की आईडी से पास किए गए सभी वाउचर्स की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बैंक के बाहर खड़े करेशना व उसके परिजन गीता की शादी की खरीदारी के लिए परेशान थे। उनका कहना था कि शादी में छह दिन रह गए हैं। शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार का कहना था कि करेशना की धनराशि उसको दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें