फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार्यवाहक प्रधानाचार्य को कार्य सही ढंग से करने के निर्देश

Wed, 13 Aug 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। नगर स्थित मुस्लिम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नईम अहमद प्रबंधक ने निलंबित कर दिया है। उनके स्थान पर लोकमन सिंह को प्रभारी प्रधानाचार्य बनाया गया है। इस संबंध में डीआईओएस ने प्रबंधक हाजी मुख्तार सैफी के प्रधानाचार्य नईम अहमद को निलंबित करने की पुष्टि की है। उन्होंने प्रबंधक को पत्र जारी कर लोकमन सिंह को निलंबित प्रधानाचार्य का अंतिम निर्णय होने तक उन्हें प्रधानाचार्य का कार्य देखने और उनके हस्ताक्षर वित्तीय एवं अन्य कार्यों के लिए प्रमाणित करने का पत्र प्रबंधक को भेजा है। इस पत्र को मुरादाबाद लेखा अधिकारी मुरादाबाद को भी भेजा गया है। इस पत्र को मंगलवार को प्रबंधक हाजी मुख्तार सैफी और अध्यक्ष हाजी रफीक सैफी ने प्रभारी प्रधानाचार्य लोकमान सिंह को साैंप दिया है। उन्हें अपना कार्य सही ढंग से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें