फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: महिला अपराधों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश

Wed, 11 Feb 2026 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने मंगलवार को कुंदरकी थाने का मुआयना किया। सबसे पहले से डीजीआई ने थाने के प्रशासनिक कार्यालय में अभिलेखों का रखरखाव देखा, महिला हेल्थ डेस्क का अवलोकन किया। इसके अलावा मालखाना, शास्त्रगार, मैस, हवालात, बैरक, आगंतुक कक्षा आदि निरीक्षण किया। थाना परिसर में भ्रमण सफाई व्यवस्था देखी जिस पर संतोष जताया। इस दौरान थाने में खड़े वाहनों के बारे में जानकारी ली और कहा कि जरूरी कार्रवाई के उपरांत इन वाहनों को उनके स्वामियों को सौंपे और वाहनों को बिना वजह से नहीं रखे जाए। अपराध समीक्षा के दौरान डीआईजी बोले कि महिला सम्बंधी अपराधों की पहले जांच की जाए और घटना सही होने पर त्वरित प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही पेंडिंग विवेचनाओं की समयबद्ध तरीके से निस्तारण और वांछितों की गिरफ्तारी भी सुनिश्चित होनी चाहिए। डीआईजी ने ग्राम चौकीदारों से वार्ता की और उनको टॉर्च और कंबल वितरण किए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी देहात कुंवर आकांश सिंह, सीओ बिलारी अशोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी जयपाल सिंह ग्वाल, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय त्यागी और सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें