फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्ट्रीट लाइट के खंभे ऊंचे करने के निर्देश

Fri, 09 Jan 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। नगर के वीर अब्दुल हमीद रोड का नगर पंचायत प्रशासन के द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम निरीक्षण किया। उन्होंने लाइटों के नीचे लगाए गए खंभों को ऊंचा करवाने के लिए संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिया। उन्होंने इस रोड को पूरी तरह से विकसित और सुंदर बनाने के निर्देश भी दिए। कांठ नगर में वीर अब्दुल हमीद रोड जरूरत पड़ने पर नगर के मिनी बाईपास के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह रोड मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे से शुरू होकर मंडी समिति, तहसील, मोहल्ला माननगर, फकीरगंज, महमूदपुरा, रामलीला मैदान से होते हुए पेट्रोल पंप तिराहा पर आकर मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे से ही मिल जाता है। 2012 से 2017 तक कांठ की चेयरपर्सन नहीं नसरीन इकबाल के कार्यकाल में इस रोड का विकास कराते हुए इसे विकसित और सुंदर बनाया गया था। यहां रोड को जगमग करने के लिए दोनों और बीच में स्थित डिवाइडर पर बाेलार्ड लाइटें और स्ट्रीट लाइटें लगवाई गई हैं। साथ ही रोड के मरम्मत का काम भी जल्द शुरू होने वाला है। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल आलम ने सभासदों के साथ रोड पर व्यवस्थाओं को देखा और कराए गए कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यहां ठेकेदार द्वारा लाइटों के खंभों को नीचे लगाने पर अध्यक्ष ने इन्हें ऊंचा कराने के लिए कहा है। सभासद परवेज, सभासद मनोज कुमार आदि भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें