फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अचानक बिगड़ी इंस्पेक्टर की तबीयत, माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोशल मीडिया सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा की सोमवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दाैरान उनकी मौत हो गई। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने राजकीय सम्मान के साथ उन्हें नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

सोशल मीडिया सेल प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद्र शर्मा (49) मूलरूप से एटा जनपद के जलेसर थाना क्षेत्र के हसनगढ़ के निवासी थे। वह एक फरवरी 2000 को उत्तर प्रदेश पुलिस में एसआई के पद पर भर्ती हुए थे। पदोन्नत होकर वह इंस्पेक्टर बन गए थे। परिवार में पत्नी दीपा शर्मा, दो बेटे मयंक शर्मा व सचिन शर्मा और एक बेटी भारती है। परिवार गाजियाबाद के शास्त्रीनगर में रह रहा है।
रमेश चंद्र सिविल लाइंस की जिगर कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार देर रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर गाजियाबाद से परिजन भी आ गए। पुलिस लाइन में मंगलवार दोपहर एसएसपी सतपाल अंतिल समेत अन्य पुलिस अधिकरियों ने इंस्पेक्टर के पार्थिव शव पर पुष्पचक्र चढ़ाकर उन्हें सलामी दी। इसके बाद अधिकारियों ने कांधा देकर शव को वाहन में रखवा कर परिजनों के साथ उनके घर अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया गया। इस दौरान एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, एसपी यातायात सुभाष चंद्र गंगवार समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें