फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर के आश्रम पद्धति विद्यालय में 118 छात्राएं मिली गायब

सार

बिजनौर के आश्रम पद्धति विद्यालय के महिला छात्रावास में औचक निरीक्षण के दौरान 118 छात्राएं कम पाई गईं।कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए वहां के डीएम को छात्रावास की वार्डेन और समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। बिजनौर के आश्रम पद्धति विद्यालय के महिला छात्रावास में औचक निरीक्षण के दौरान 118 छात्राएं कम पाई गईं। कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लेते हुए वहां के डीएम को छात्रावास की वार्डेन और समाज कल्याण अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त कर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुरादाबाद और अमरोहा जिले में वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौैरान कई वृद्ध कम मिले हैं। कमिश्नर ने इसे भी गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब किया है।
विज्ञापन

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि बिजनौर जिले के नूरपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय का महिला छात्रावास है। जिसका निरीक्षण उन्होंने शुक्रवार रात चांदपुर एसडीएम मांगेराम से कराया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में पंजीकृत 395 छात्राओं में से कुल 277 छात्राएं ही मौके पर मौजूद मिलीं। इस तरह निरीक्षण के दौरान छात्रावास में 118 छात्राएं कम थीं। कमिश्नर ने बताया कि यह गंभीर मामला है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट वहां के डीएम के माध्यम से तलब की गई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसी तरह मुरादाबाद के वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 114 वृद्धों में 101 और अमरोहा में पंजीकृत 74 वृद्धों में से कुल 34 वृद्ध ही मौके पर मिले। कमिश्नर ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद नहीं मिलने वाले पंजीकृत वृद्धों के संबंध में डीडी समाज कल्याण के माध्यम से स्पष्टीकरण प्राप्त कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें