फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दुकान पर सामान लेने जा रही मासूम को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनाठेर (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

गांव ताहरपुर में फूफी के साथ दुकान पर शब-ए-बरात का सामान लेने जा रही लायबा (3) को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बच्ची के ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई के बगैर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन




मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी मोहम्मद अकरम ट्रक चालक है। उसके तीन बेटियां हैं। रविवार को घर में शब-ए-बरात मनाने की तैयारी चल रही थी। दोपहर करीब तीन बजे अकरम की तीन वर्षीय बेटी लायबा फूफी रूबी के साथ गांव में ही दुकान पर शब-ए-बरात का सामान लेने गई थी। ताहरपुर-बसेरा संपर्क मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने लायबा को रौंद दिया। ट्रैक्टर के पहिये के नीचे दबने से लायबा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हालांकि बच्ची के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से मना किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी हादसे स्थल का मुआयना किया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस का कहना है कि घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें