फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सड़क हादसे में घायल हुए सिपाही की उपचार के दौरान हो गई। कांठ रोड स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

मूल रूप से बिजनौर जनपद के रहने वाले वरुण कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। वरुण का परिवार मझोला थानाक्षेत्र के सूर्य नगर में रहता है। वरुण मुरादाबाद में तैनात रहे हैं। मार्च माह में ही उनका तबादला बदायूं जनपद में हुआ था। 31 मार्च को वरुण अपनी कार से बदायूं जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वरुण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें कांठ रोड स्थित कॉसमास अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह सिपाही की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें