फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आरएसएस की स्थापना का शताब्दी वर्ष मनाने की रूपरेखा तय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुद्धि विहार में हुई बैठक में आरएसएस के पदाधिकारियों ने संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। मेरठ प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि संघ अपने स्थापना शताब्दी वर्ष को समाज के हर वर्ग की सहभागिता के साथ मनाएगा। इसके लिए सात प्रमुख कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है, जो विजयादशमी 2025 से प्रारंभ होकर विजयादशमी 2026 तक संचालित होंगे। इसमें विजयादशमी उत्सव, गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन, प्रमुख जन गोष्ठी, सामाजिक सद्भाव बैठक, युवाओं के कार्यक्रम और अधिकतम स्थानों पर शाखा प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को किसी न किसी रूप में जोड़ना है, ताकि सामाजिक समरसता, राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक चेतना का व्यापक प्रसार हो सके। इस दौरान विभाग प्रचारक प्रमुख डॉ. पवन कुमार जैन, क्षेत्रीय टोली सदस्य एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. विशेष गुप्ता, महानगर प्रचार प्रमुख संजीव चौधरी, हरिमोहन गुप्ता, राजेश तोमर, प्रशांत भरद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें