मुरादाबाद। तीज उत्सव सर्विस सेंट्रल की सभा शनिवार को मोती महल में की गई। इसमें अगस्त महीने में होने वाली बैठक के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रॉयल वॉक और रोटेरियन के लिए रखे गए टेबल गेम्स है। मुख्य अतिथि प्रथम महिला डिस्ट्रिक्ट प्रीति अग्रवाल और स्पेशल डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल रहे। इस मौके पर अध्यक्ष अजय मेहरोत्रा, सचिव नितीश गर्ग, पीडीजी राजीव रस्तोगी, पंकज अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सौरभ टंडन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो