फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: छात्राओं को दी मिशन शक्ति अभियान की जानकारी

Tue, 30 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के स्योंडारा स्थित आरपीवीएम इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर आयोजित गोष्ठी में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता कॉलेज प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा और संचालन शिक्षिका ममता रानी ने किया। इस दौरान छात्राओं को महिला हेल्प लाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए उनका उपयोग करने की सलाह दी गई। छात्राओं को महिला शिक्षा और सुरक्षा की बावत बनाए गए नए कानून तथा महिला स्वाबलंबन को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही नई योजनाओं की जानकारी दी गई। गोष्ठी के अंत में छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि किसी भी परेशानी या विपरीत परिस्थिति में वह हिम्मत न हारें और सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर दी गई व्यवस्थाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें