फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 का हिसाब बराबर करने उतरेगी भारतीय टीम : पीयूष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवम वर्मा
विज्ञापन

मुरादाबाद। 2019 में परिस्थितियां अलग थीं, वो मैदान विदेशी था। बारिश के कारण मैच दूसरे दिन खेलना पड़ा था। मुंबई में न तो बारिश की संभावना है और मैदान भी अपना है। भारतीय टीम निश्चित ही 2019 के क्रिकेट विश्वकप सेमीफाइनल का हिसाब बराबर करने उतरेगी। यह बात विश्वकप में कमेंट्री से वाहवाही लूट रहे भारतीय क्रिकेटर पीयूष चावला ने कहीं।
मुरादाबाद के स्टार खिलाड़ी पीयूष चावला 2011 विश्वकप में विश्वविजेता टीम का हिस्सा थे। इन दिनों वे बीसीसीआई के साथ जुड़कर कमेंट्री कर रहे हैं। पीयूष ने कहा कि भारतीय टीम की सलामी जोड़ी से लेकर मध्य क्रम व गेंदबाज तक सभी फार्म में हैं। रोहित जिस तरह टीम को अच्छी शुरूआत देते हैं, उससे आने वाले बल्लेबाजों को खुल के खेलने का मौका मिलता है। कोहली का बल्ला इस विश्वकप में दहाड़ रहा है। जब टीम बड़ा स्कोर खड़ा करती है तो गेंदबाज रन रोकने पर नहीं, बल्कि विकेट निकालने पर पूरा ध्यान देते हैं। बुमराह, सिराज और शमी नई गेंद से विकेट निकाल रहे हैं। अब तक कोई ऐसा बिंदु सामने नहीं आया है, जहां यह कहना पड़े कि इस पर भारतीय टीम को काम करना होगा। सभी मुकाबले टीम ने अपने प्रदर्शन से एकतरफा किए हैं, सेमीफाइनल और फाइनल में भी जीत का सिलसिला जारी रहे और किसी की नजर न लगे।
विज्ञापन


20 साल में पहली बार दिवाली पर घर नहीं आया
पीयूष ने बताया कि 20 साल में यह पहला मौका था, जब वह दिवाली पर मुरादाबाद में नहीं थे। हालांकि उन्होंने खुशी जाहिर की है कि इस बार टीम के प्रदर्शन ने दिवाली का उत्साह दोगुना कर दिया। इस बीच पीयूष ने कुछ युवा स्पिन गेंदबाजों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि भारत की स्पिन गेंदबाजी हमेशा से मजबूत रही है। आने वाले समय में भी हमें ऐसे स्पिनर मिलेंगे जो विश्व में नाम कमाएंगे। पीयूष ने कहा कि मैं नए गेंदबाजों की बॉल पर पकड़ और बॉलिंग एक्शन देखने के बाद उन्हें सलाह देता हूं।
विज्ञापन


वानखेड़े पर जीत में टॉस की रहेगी अहम भूमिका
चावला का कहना है कि भारतीय मैदानों व पिचों को हमारे खिलाड़ी किसी भी टीम की तुलना में ज्यादा समझते हैं। इसका फायदा हमें मिला है और उम्मीद है सेमीफाइनल में भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि वानखेड़े में टॉस की अहम भूमिका होगी। बल्लेबाजों के लिए यह अच्छा मैदान है, वहां रन रोकना मुश्किल होता है। ऐसे में यदि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी तो बड़ा स्कोर खड़ा कर सकती है। इसके बाद शमी-सिराज-बुमराह को हर बार की तरह कमाल दिखाना होगा। यदि पहले गेंदबाजी करते हैं तो शुरूआत में ही विकेट लेने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें