फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट उद्यमियों में को दे रहा नई ऊर्जा: प्रिया अग्रवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट ने उद्यमियों में नई ऊर्जा का संचार किया है। शुरू हुए सेमिनार में बहुत कुछ प्लान किया गया है। उपस्थित लोगों ने एमर्जिंग होराइजंस नैविगेटिंग फ्यूचर ट्रेंड्स'''''''' और ड्राइविंग ग्रोथ विद प्रोडक्टिविटी एंड कैपिटल एफिशिएंसी’ विषयक सेमिनार में विषयों की गहरी अंतर्दृष्टि प्राप्त की है।
विज्ञापन

ये जानकारी ग्रेटर नोएडा में चल रहे पांच दिवसीय आईएचजीएफ दिल्ली मेला-स्प्रिंग 2024 की मेला अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने दी। मेले में जुटे उद्यमियों ने ईपीसीएच ने हस्तशिल्प सेक्टर में ''''''''तीन गुना तीस तक'''''''' की अपनी योजना पर प्रकाश डाला। मेले में सेक्टर की क्षमता, शक्ति और और स्केल की झलकी भी दिखाई दी। इस मौके पर राजस्थान सरकार के राज्य मंत्री केके विश्नोई ने मेले का दौरा कर उद्यमियों का हौसला बढ़ाने के साथ मेले के आयोजकों एवं प्रतिभागियों की सराहना भी की।
10 फरवरी तक चलने वाले इस मेले के दूसरे दिन नॉलेज सेमिनार और बिजनेस नेटवर्किंग विषय मुख्य आकर्षण रहा। कई देशों के खरीदारों ने नेटवर्किंग और व्यापार के लिए मेले में शिरकत की। इन खरीदारों ने उत्पादों की नई रेंज की सराहना की। कई बड़े ऑर्डर भी दिए।
विज्ञापन

ईपीसीएच के अध्यक्ष दिलीप बैद ने 2030 तक हस्तशिल्प निर्यात को मौजूदा स्तर से ''''''''तीन गुना तीस तक'''''''' हासिल करने के ईपीसीएच के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ईपीसीएच बहुआयामी रणनीतियों को अपना रहा है। जिसमें उत्पाद विकास, पैकेजिंग नवाचार, ब्रांड निर्माण, बढ़ी हुई उत्पादकता को मजबूत करने, नए बाजारों को लक्षित करने, नए कच्चे माल की शुरूआत और भी बहुत कुछ शामिल है।
आईईएमएल के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि किसी भी उद्योग के लिए लोग, मानवसंसाधन और जनशक्ति सबसे महत्वपूर्ण हैं। हस्तशिल्प उद्योग में कारीगरों और शिल्पकारों की अपनी हिस्सेदारी है। सही प्रशिक्षण और मौलिक ज्ञान वाले कर्मी भी इसके कार्य और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मेले में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा, ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन (द्वितीय) डॉ. नीरज खन्ना, ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आरके वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें