फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दोस्त के साथ बुर्का पहनकर बाइक पर जा रही युवती से अभद्रता, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली में अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रही बुर्का पहने युवती को एक युवक ने घेर लिया और अभद्रता की। इसके अलावा आरोपी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल दी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय ने बताया कोतवाली पुलिस दी तहरीर में बताया कि 8 जून को वह अपने दोस्त के साथ उसकी बाइक पर बैठकर जा रही थी। डबल फाटक चौराहे से नागफनी के काजी टोला किसरौल निवासी शमशेर अली ने उनकी बाइक का पीछा किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। कोतवाली क्षेत्र में कोहना मुगलपुरा और एस कुमार चौराहे के पास उसकी बाइक रुकवा ली। यहां भी आरोपी ने मोबाइल से वीडियो बनाया।
आरोपी ने उससे कहा कि वह दूसरे समुदाय के युवक के साथ क्यों जा रही है। युवती ने इसका विरोध किया और कहा कि वह अपने दोस्त के साथ जा रही है। तुम्हें इससे क्या लेना है।युवती ने अपने पिता को कॉल लगाकर आरोपी शमशेर की बात कराई। बावजूद इसके आरोपी ने उससे अश्लीलता की और अभद्रता की। इसके बाद आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी शमशेर अली के खिलाफ छेड़खानी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शादी विवाह कार्यक्रम में फोटोग्राफी का नाम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें