फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन जैसी घटनाएं महापुरुषों के संघर्ष की याद दिलाती हैं : जसवंत सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की बदौलत हम स्वतंत्र माहौल में सांस ले रहे हैं। काकोरी ट्रेन एक्शन जैसी घटनाएं महापुरुषों के संघर्ष की याद दिलाती हैं।
विज्ञापन

पंचायत भवन के सभागार में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि 1857 की क्रांति से लेकर भारत छोड़ो आंदोलन तक देश की आजादी के लिए अनेक महापुरुषों के संघर्ष और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। रॉलेट एक्ट, जलियांवाला बाग कांड और काकोरी ट्रेन एक्शन जैसी घटनाएं पराधीनता से मुक्ति पाने के लिए देश के महापुरुषों के संघर्ष की याद दिलाती हैं। आज देश निरंतर उन्नति के शिखर पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। देश की उन्नति के लिए हर नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी ही अमर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पहले उन्होंने चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण किया। पार्क के नजदीक कंपनी बाग में विद्यार्थियों की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहीदों को नमन कर उनके परिजनों को किया सम्मानित
प्रदेश के संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री ने कंपनी बाग स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद शहीदों को नमन किया। पंचायत भवन के सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लखनऊ से प्रदेश स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को लोगों ने सुना। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। यहां काकोरी ट्रेन एक्शन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। उन्होंने शहीदों के परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, सीडीओ सुमित यादव, एडीएम वित्त एवं राजस्व सत्यम मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें