फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नए साल में कांठ क्षेत्रवासियों को मिलेगी मिनी ब्लड बैंक की सौगात

Fri, 02 Jan 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। इस नए साल में कांठ को जल्द ही मिनी ब्लड बैंक की सौगात मिलने वाली है। सीएचसी में ब्लड बैंक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन


तहसील मुख्यालय पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे वाले परिसर में नई बिल्डिंग बनी हुई है। इस बिल्डिंग के निचले तल में लैब संचालित है और दूसरे तल पर ब्लड स्टोरेज सेंटर (मिनी ब्लड बैंक) स्थापित कराने के लिए पिछले दिनों सभी तैयारियों को पूरा करते हुए यहां ब्लड बैंक रेफ्रिजिरेटर, माइक्रोस्कॉप, ब्लड ट्रांस्पोर्ट बॉक्स, ब्लड जांच मशीन, डीप फ्रीज आदि सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। इस ब्लड बैंक के लिए डॉक्टर राकेश कुमार एमबीबीएस और एमएलटी पंकज कुमार को भी नामित किया जा चुका है। सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह के अनुसार जल्द ही ब्लड स्टोरेज सेंटर संचालित होगा। कुल मिला इस नए साल में कांठ क्षेत्रवासियों को मिनी ब्लड बैंक की सौगात मिलेगी। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर ब्लड के लिए जिला मुख्यालय या कहीं अन्य स्थान के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें