फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जिस हादसे की लखनऊ तक गूंज, उस मामले में ट्रक चालक को थाने से दे दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नो एंट्री में घुसे ट्रक की टक्कर से महिला की मौत के बाद बवाल हुआ। जिसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची तो अफसरों ने बैठक कर हादसे रोकने पर मंथन किया। इसी बीच हादसे के जिम्मेदार ट्रक को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने तक जहमत नहीं उठाई। उसे थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया गय जबकि अन्य कई हादसों में आरोपी कोर्ट में पेश किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हनुमान मूर्ति तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में पीतल बस्ती नंबर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला पूजा की मौत हो गई थी जबकि बाइक चला रहा महिला का देवर मोहित घायल हो गया था। इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई की थी और ट्रक में आग लगा दी थी। ट्रक नो एंटी में दौड़ रहा था।
पुलिस ने चालक आरिफ को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस मोहित के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी तो दिखाई लेकिन उसे कोर्ट में पेश नहीं किया गया। उसे थाने से ही जमानत पर ही छोड़ दिया गया। सीओ कटघर शैलजा मिश्रा ने बताया कि केस में जो धाराएं लगी हैं। उनमें सात साल से कम सजा का प्रावधान है। इस लिए चालक को थाने से ही जमानत दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें