फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पीडीए जन चौपाल में सपा सरकार बनने पर दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनका खोया सम्मान दिलाने का वादा

Thu, 29 May 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। बुधवार को फरीदनगर गांव में समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने संविधान की प्रतियों के साथ उसका रक्षा का संकल्प लेते हुए प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक नवाब जान खां और जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अल्पसंख्यकों, दलितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उनके संघर्ष और दबाव के कारण ही सरकार को जाति गणना करने का निर्णय लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करती है। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने घोषणा की कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर दलितों अल्पसंख्यकों और पिछड़ों का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाया जाएगा। कार्यक्रम में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नवीन कुमार यादव, नगर अध्यक्ष इरफान अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख पति एजाज अंसारी, प्रधान पति अतीक कुरैशी आदि मौजूद रहे। क्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें