फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ससुरालियों पर प्रताड़ना और ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 21 Dec 2025 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। विवाहिता ने अपने ससुरालियों पर प्रताड़ित और ननदोई पर दुष्कर्म करने का आराेप लगाया है। पुलिस ने मामले में ननदोई सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। छजलैट थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में विवाहिता ने कहा है कि उसकी शादी जनपद अमरोहा के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही कम दहेज लाने के ताने देकर गाली-गलौज और परेशान करते हुए प्रताड़ित करने लगे। मायके में बताने पर सभी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पति उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। वहां पता लगा कि उसका पति नशे का आदी है। आरोप है कि एक दिन उसका ननदोई आया और उसने धोखे से उसे नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करने लगा। इस मामले में छजलैट पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी पति, सास, ससुर, ननद और ननदोई सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें