फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अवैध ढंग से संचालित मेडिकल स्टोर सील, 80 हजार की दवाएं जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मैनाठेर थाना क्षेत्र के लघुपुरा में अवैध ढंग से संचालित मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। साथ ही मेडिकल स्टोर की 80 हजार कीमत की दवाएं जब्त कर लीं। इस मामले में टीम ने दवाओं के दो सैंपल जांच के लिए लिया है। ड्रग इंस्पेक्टर जयेंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ जांच की तो मैनाठेर के लघुपुरा में धर्मेंद्र कुमार पुत्र सियाराम बगैर लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालित करते हुए पाए गए। जांच से पता चला कि मेडिकल स्टोर में एंटीबायोटिक, बिटामिंस और कफ सीरप आदि दवाएं मौजूद हैं। पुलिस के समक्ष निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर सील करने के बाद लगभग 80 हजार कीमत की दवाएं जब्त कर लीं। इस मामले में निरीक्षक ने लैब से जांच कराने के लिए दो दवाओं का सैंपल भी लिया। बताया कि दवाएं नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज की गई हैं। सैंपल को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा। जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद अदालत में शिकायती वाद दायर किया जाएगा। पूछने पर धर्मेंद्र ने बताया कि उसने अभी कुछ दिन पहले मेडिकल स्टोर शुरू किया था। उसने दवाओं को बेचने के लिए लाइसेंस नहीं लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें