फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति ने पत्नी को दी तलाक देने की धमकी

Thu, 25 Dec 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। महिला ने अपने पति पर वीडियो काल न करने पर तलाक देने की धमकी दी है। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने इसकी शिकायत समाधान दिवस और कोतवाली पुलिस से की थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिला के अनुसार उसका निकाह करीब पांच वर्ष पूर्व जनपद अमरोहा के थाना नौगांव सादात के गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। दिए गए दहेज से उसके ससुराल बाले खुश नहीं थे। उन्होंने उसे पर अपने मायके से दो लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया लेकिन उसके पिता ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए उनकी मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने 26 सितंबर 2024 को उसे धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर अपने घर ले आए। महिला का कहना है कि उसके पति ने फिर उसके मायके में आकर मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। उसने उसे फोन कर बताया कि उसके पास उसके अश्लील फोटो है यदि उसने अपने मायके वालों से दो लाख की मांग पूरी न कराई तो वह उसके फोटो वायरल कर देगा। उसने महिला से कहा कि वह वीडियो कॉल पर नंगा होकर कॉल करे। महिला का कहना है कि उसने ऐसा करने से मना किया तो पति ने उसे तलाक देने की धमकी दी है। महिला ने समाधान दिवस में दी शिकायत में आरोपी पति और ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें