फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: पत्नी से विवाद में पति ने खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, दंपती और चार बच्चों की हालत बिगड़ी

Tue, 26 Jul 2022 12:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में पत्नी से विवाद के बाद एक शख्स ने हैरान करने वाला कदम उठाया। पति ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। जिसका सेवन करने के बाद दंपती और चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के डिलारी के ईलर गांव में सोमवार रात खाना खाने के बाद पति पत्नी और उनके चार बच्चों की हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि पति पत्नी में रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते पति ने खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


सीओ ठाकुरद्वारा सागर जैन ने बताया कि ईलर गांव में अर्जुन कश्यप (40) का परिवार रहता है। सोमवार रात उसने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी शकुंतला से रुपये मांगे थे। पत्नी ने रुपये देने से इनकार कर दिया था। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद अर्जुन घर से बाहर गया और शराब पीकर घर लौटा। 

बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसने खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया था। खाना खाने के बाद शकुंतला (35), उसकी बेटी रानी( 11),लक्ष्मी (8 ),किरण (3) और बेटे बेटा देवराज (6) की हालत गंभीर हो गई थी। ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जलालपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार के सभी छह सदस्यों को डिलारी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद के जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार शुरू कर दिया, पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों ने चेकअप के बाद बताया है कि अर्जुन शराब के नशे में है। जबकि अन्य सदस्यों की हालत खाना खाने से बिगड़ी है। खाने में कोई नशीला पदार्थ मिला था। सीओ ठाकुरद्वारा ने बताया कि सभी की हालत में सुधार हो गया है। अर्जुन को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। गांव के चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें