महिला ने कटघर थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि तीन माह पहले उसकी बेटी का निकाह सिविल लाइंस में रहने वाले युवक के साथ हुआ था। निकाह के बाद से दामाद और ससुरालियों ने बेटी को तंग करना शुरू कर दिया था। 16 जुलाई की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी दामाद, अपनी बहन, मां बहन की सहेली और पति का दोस्त घर में घुस आए। उस वक्त महिला और उसकी बेटी घर में मौजूद नहीं थी। आरोपी ताला तोड़कर उसके घर में घुस गए। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और वीडियो बनाकर महिला को सूचना दे दिए। इसकी जानकारी मिलने पर महिला की बेटी मकान पर पहुंची तो आरोपियों ने देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
आरोपी पति के दोस्त युवती के साथ छेड़खानी की। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान पति ने युवती को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गए। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक, उसकी मां, बहन, बहन की दोस्त, युवक के दोस्त के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने, छेड़खानी, तीन तलाक समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।