मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने एक माह की बच्ची भी उससे छीन ली है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित महिला शोभा ने बताया कि उसकी शादी 31 मई 2023 को पीतल नगरी निवासी मोहित के साथ हुई थी। उसकी एक माह बच्ची की है। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए तंग कर रहे थे। बीस जून को शोभा को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान मोहित ने एक माह की बच्ची भी शोभा छीन ली। इस मामले में कटघर थाने में पति मोहित, सुखवीर, सोनम, मोहित की मां, मोहित के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।