फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति ने महिला को घर में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में एक महिला को पति ने घर में बंधक बनाकर पीटा। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला विजयीता गुप्ता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी फरवरी 2021 को शारूल गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति आये दिन मारपीट करता है। बुधवार को भी महिला के साथ मारपीट की। महिला ने बाहर जाकर शिकायत करने को कहा तो उसे घर में बंधक बना लिया। पीड़िता के भाई ने फोन के जरिए पुलिस से शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को मुक्त कराया। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें