मुरादाबाद। मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग निवासी सुरेश से उसके भाई, भतीजे और भाई के दामाद ने मारपीट की। बचाने आई सुरेश की पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। सुरेश ने दर्ज कराए केस में बताया कि 23 जुलाई की रात करीब नौ बजे वह घर में पत्नी रामवती के साथ खाना खा रहा था। इसी दौरान वहां उसका सगा भाई रमेश, उसका बेटा अमन और रामपुर निवासी उसका दामाद मुकेश आ गए। तीनों ने शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। विरोध करने पर आरोपियों ने सुरेश और उसकी उसकी पत्नी रामवती के साथ मारपीट की जिसमें वह घायल हो गई। मुगलपुरा थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।