फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पति ने पीटा और जेठ ने की छेड़खानी, दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 09 Oct 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला को उसके पति द्वारा पीटने और जेठ द्वारा छेड़खानी करने की घटना में रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की ओर से बुधवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका पति शराब पीने का आदी हो जाने की वजह से आए दिन उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल देता है। महिला का आरोप है कि उसका जेठ उस पर गलत नजर रखता है और उसके पति को अपने पक्ष में रखने के लिए शराब पिलाता है। महिला का यह भी आरोप है कि जेठ उससे अक्सर छेड़खानी कर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। एक सप्ताह पहले भी जेठ ने उसके पति को शराब पिलाकर अधिक नशे में करके उसके साथ छेड़खानी की। जब उसने शोर मचाना शुरू कर दिया तब आरोपी जेठ जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति और जेठ अवध कुमार के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें